Computer Programming Language Notes in Hindi – PGDCA, BCA | कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के प्रकार | Programming Language List | प्रोग्रामिंग भाषा के गुण | Types of Computer Programming Languages | प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इन हिंदी पीडीएफ | Computer Programming Language Kya Hai |
Computer Language
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Programming Language) :-
जिस प्रकार हम आपस में एक दूसरे से बात करने के लिए एक भाषा का उपयोग करते हैं उसी प्रकार कंप्यूटर की भी एक भाषा होती है जिसके माध्यम से दिए गए निर्देशों को समझता है और कार्य करता है।
प्रोग्राम भाषा/Computer Program :- कंप्यूटर में वैसे कई प्रकार की भाषाओं का उपयोग किया जाता है लेकिन उन्हें मुख्यता दो भागों में बांटा गया है निम्न स्तरीय भाषा और उच्च स्तरीय भाषा
निम्न स्तरीय भाषा को कंप्यूटर आसानी से समझ लेता है तथा उच्च स्तरीय भाषा को यूजर या हमारे द्वारा आसानी से समझा जा सकता है ।
प्रोग्रामिंग भाषा वह भाषा है जिसके द्वारा कंप्यूटर और यूजर को आपस में एक दूसरे से जोड़ा जाता है जो कि एक निर्देशों का समूह होता है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं और कंप्यूटर उसे समझकर उस पर कार्य करता है यह कार्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के वजह से ही संभव है जो यूजर और कंप्यूटर के मध्य संपर्क या कम्युनिकेशन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
Computer Programming Language Notes in Hindi – PGDCA, BCA
वर्तमान समय में कई प्रकार की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज मौजूद है
- Java,
- C++,
- Python,
- Basic,
- JavaScipt,
- Cobol,
- Pascal
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को मुख्यतः दो भागों में बांटा गया है
1. निम्न स्तरीय भाषा/Low -Level Languages
- Machine Language/मशीनी भाषा
- Assembly Language/असेंबली भाषा
2. उच्च स्तरीय भाषा/High-Level Languages
- Procedural Oriented Programming Language/ प्रोसीजरल ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
- Object Oriented Programming Language/ ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
- Natural Language/नेचुरल लैंग्वेज
निम्न स्तरीय भाषा/Low -Level Languages :- निम्न स्तरीय भाषा वह भाषा होती है जिन्हें कंप्यूटर आसानी से समझ सकता है कंप्यूटर के द्वारा केवल बायनरी भाषाओं को समझा जा सकता है।
निम्न स्तरीय भाषा बायनरी या मशीनी प्रोग्रामिंग भाषा होती है जिसके माध्यम से कंप्यूटर को दिए गए निर्देश को आसानी से समझ सकता है निम्न स्तरीय भाषा का विश्लेषण करने के लिए कम समय लगता है क्योंकि कंप्यूटर सीधे ही इस भाषा को समझ जाता है इसके लिए किसी प्रकार के ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं पड़ती है।
Low Level Language (निम्न स्तरीय भाषा) को भी मुख्यता दो भागों में बांटा गया है
Machine Language/मशीनी भाषा :- मशीनी भाषा लो लेवल प्रोग्रामिंग भाषा के अंतर्गत ही आती है इसमें कंप्यूटर को बायनरी भाषा (0 और 1) के रूप में निर्देश दिया जाता है जिसे कंप्यूटर आसानी से पढ़कर विश्लेषण कर सकता है।
Assembly Language/असेंबली भाषा :- असेंबली लैंग्वेज भी लो लेवल लैंग्वेज ही होती है जिसे हम आसानी से समझ सकते हैं लेकिन कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए असेंबली भाषा को मशीनी भाषा में बदलना होता है जिसके लिए एक ट्रांसलेटर की आवश्यकता होती है।
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इन हिंदी पीडीएफ
उच्च स्तरीय भाषा/High-Level Languages :- उच्च स्तरीय भाषा वह बात होती है जिसे यूज़र द्वारा आसानी से समझा जा सकता है इसका उपयोग आमतौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं वेबसाइट डेवलपर के द्वारा यूज़ की जाती है जिसे हम आसानी से पढ़ कर समझ सकते हैं।
उच्च स्तरीय भाषा के द्वारा हम कंप्यूटर को निर्देश नहीं दे सकते इसके लिए हमें एक ट्रांसलेटर की आवश्यकता होती है जो इसे मशीनी भाषा में बदलकर कंप्यूटर को देता है उसके बाद कंप्यूटर उसका विश्लेषण करके हमें मशीनी भाषा में ही आउटपुट देता है फिर इस मशीनी भाषा में दिए गए आउटपुट को ट्रांसलेटर के द्वारा उच्च स्तरीय भाषा में बदलकर यूजर को दिया जाता है जिससे यूजर इसे आसानी से समझ लेता है। इसमें ट्रांसलेटर की आवश्यकता होती है इस वजह से इसे प्रोसेस करने में निम्न स्तरीय भाषा की अपेक्षा अधिक समय लगता है।
High Level Language (उच्च स्तरीय भाषाएं) :-
- Python
- JavaScript
- C++
- PHP
- Cobol
यह सभी भाषाएं उच्च स्तरीय भाषाएं होती है
उच्च स्तरीय भाषा को भी मुख्यतः तीन भागों में बांटा गया है
- OOP (Object Oriented Programming)/ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज :-
- POP (Procedural Oriented Language)/प्रोसीजरल ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
- Nature Language/नेचुरल लैंग्वेज
Computer software Notes in Hindi PGDCA, BCA Hindi Notes
Leave a Reply