Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या योजना | Pm sukanya yojna sukanya saving scheme | sukanya yojana account SBI | sukanya yojana Account post office | sukanya samriddhi yojana in hindi
केंद्र सरकार के द्वारा 4 दिसंबर 2014 को बेटियों के लिए एक छोटी बचत योजना के रूप में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई सुकन्या समृद्धि योजना केवल बेटियों के लिए है इस योजना में हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है पहले योजना के लिए न्यूनतम राशि 1000 रुपए थी जिसे हाल ही में घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत बालिका के अभिभावक ( माता पिता)/ बेटी के संरक्षक बेटी के नाम से खाता खुलवा सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बहुत सारे लाभ है जिससे कि अभिभावकों को जानना जरूरी है। ताकि अभिभावक समझ सके की सुकन्या समृद्धि योजना के लिए किस प्रकार निवेश किया जा सकता है और इस योजना के क्या क्या लाभ है इस योजना के लिए कन्या के नाम से खाता केवल SBI बैंक और पोस्ट ऑफिस में ही खोल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के लिए एसबीआई में खाता कैसे खुलता सकते हैं आइए जानते हैं ।
Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में :-
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
कितने खाते खोल सकते हैं | 2 खाते Judwaa होने पर 3 खाते |
योजना की शुरुआत वर्ष | 04 Dec 2014 |
जमा करने की न्यूनतम राशि | 250 रुपए प्रतिमाह |
खाते की परिपक्वता अवधि | 21 वर्ष |
ब्याज दर- | 9.1 प्रतिशत |
खाते में जमा करने की अधिकतम राशि | 1.5 लाख प्रतिवर्ष |
खाता खुलवाने के लिए आयु | 0-10 वर्ष |
50% राशि निकाल सकते हैं | बालिका के 18 वर्ष होने के पश्चात |
Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता खुलवाने संबंधित तथ्य :- समृद्धि योजना के तहत बालिका का खाता खुलवाना बहुत ही आसान है सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी का खाता जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु के अंदर खुलवा सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के लिए केवल दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवाया जा सकता है दो बेटियों के लिए माता-पिता अलग-अलग खाता खुलवा सकते हैं।
यदि माता-पिता की दो बेटियां है जिनमें से दो बेटी जुड़वा है तीसरी और एक बेटी है तो सुकन्या समृद्धि योजना के लिए तीनों बेटियों के लिए खाता खुलवाया जा सकता है किंतु जुड़वा बेटी होने पर Judwaa होने से संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा तभी तीनों बेटियों का खाता खुल सकता है।
खाता खुलवाने के लिए आवश्यक राशि :- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए न्यूनतम जमा राशि 1000 से खाता खुलवाया जा सकता है जो राशि अब घटाकर न्यूनतम 250 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है अब न्यूनतम जमा राशि 250 रुपए प्रतिमाह से खाता खुलवाया जा सकता है जो अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रूपय प्रतिवर्ष है इससे अधिक राशि का प्रति वर्ष खाता नहीं खुलवाया जा सकता है खाता खुलवाने के वर्ष से 14 वर्ष तक ही इसमें रुपए जमा करवाना होगा
Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना
खाता संचालन संबंधित तथ्य :- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाते का संचालन 10 वर्ष की आयु तक माता पिता या संरक्षक के द्वारा किया जा सकता है इसके पश्चात खाते का संचालन बेटी कर सकती है इसके अलावा खाता पोस्ट ऑफिस और सरकारी बैंक मैं खुलवाया जा सकता है।
जमा राशि कब निकाल सकते हैं :- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते में जमा राशि को बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरा कर लेने के बाद राशि निकाली जा सकती है खाते से केवल 50% राशि ही निकाली जा सकती है।
यदि किसी कारण से बालिका की मृत्यु हो जाती है तो संरक्षक/ माता पिता खाते को बंद कर सकता है और पूरी जमा राशि ब्याज के सहित निकाल सकता है।
खाता कब और कैसे परिपक्व होगा :- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूरे होने पर खाता परिपक्व हो जाएगा तथा खाते से राशि निकाली जा सकती है यदि बालिका की शादी 18 वर्ष के बाद हो जाती है या 21 वर्ष से पहले हो जाती है तो शादी की दिनांक के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा खाता बंद होने के बाद जमा राशि ब्याज के सहित निकाली जा सकती है।
Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना
मासिक राशि जमा करने पर मिलने वाला लाभ:-
मासिक जमा राशि | ब्याज दर | परिपक्व राशि (21) वर्ष |
250 | 9.1% | 1,50,000 |
1000 | 9.1% | 5,93,850 |
1500 | 9.1% | 8,75,776 |
2000 | 9.1% | 11,17,701 |
3000 | 9.1% | 16,99,551 |
4000 | 9.1% | 22,63,401 |
5000 | 9.1% | 28,10,253 |
6000 | 9.1% | 33,50,103 |
12500 | 9.1% | 68,93,130 |
वार्षिक जमा राशि पर मिलने वाले लाभ:-
वार्षिक जमा राशि | ब्याज दर | राशि पर मिलने वाले लाभ |
1000 | 9.1% | 50,688 |
5000 | 9.1% | 2,70,541 |
10000 | 9.1% | 4,95,082 |
20000 | 9.1% | 9,95,164 |
30000 | 9.1% | 14,75,246 |
50000 | 9.1% | 23,99,410 |
100000 | 9.1% | 47,95,820 |
150000 | 9.1% | 71,75,230 |
इस योजना के अंतर्गत मिलेगी टैक्स में छूट :- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खुले हुए खाते को देश के किसी भी हिस्से में ट्रांसफर कराया जा सकता है तथा इस योजना के अंतर्गत खोले गए खाते टैक्स फ्री होगे इस योजना के अंतर्गत खोले गए खाते आयकर की धारा 80-G के अंतर्गत छूट दी जाएगी।
भुगतान पर कैसे लग सकता है जुर्माना :- यदि इस योजना के अंतर्गत खोले गए खाते से अनियमित भुगतान किया जाता है तो प्रतिवर्ष न्यूनतम 50 रुपए की राशि जुर्माने के रुप में वसूली जाएगी इस योजना के अंतर्गत बालिका की आयु 18 वर्ष पूरे होने पर 50% राशि उच्च शिक्षा के लिए या शादी के लिए निकाली जा सकती है।
PPF से ज्यादा ब्याज मिलेगा :- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले गए खाते में निवेश की गई राशि पर ही पहले टैक्स छूट थी लेकिन वर्तमान में आय बजट में इसके ब्याज और परिपक्वता पर मिलने वाली राशि को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है इस प्रकार PPF पर 7.8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है तथा सुकन्या समृद्धि योजना पर 9.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना
SBI बैंक में कैसे खोलें सुकन्या समृद्धि योजना खाता :- SBI बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है देश के करोड़ों नागरिक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक है भारतीय स्टेट बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलना बहुत ही आसान है हम आपको बताएंगे की भारतीय स्टेट बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खोल सकते हैं और खाता खुलवाने के लिए आपको क्या क्या दस्तावेज लगेंगे ।
आप दो तरह से भारतीय स्टेट बैंक में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते है पहला प्रकार यह है कि आप अपने कि आप सबसे पहले अपने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा पर जाएं और वहां से जानकारी प्राप्त करें शाखा प्रबंधक आपको पूरी जानकारी देंगे।
दूसरा तरीका यह है कि आप इंटरनेट के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं जहां आपको सुकन्या समृद्धि योजना की सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी और आप इसके लिए ऑनलाइन भी खाता खोल सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज:-
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का फोटो युक्त पहचान पत्र
- माता पिता और बालिका का फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम कितने खाते खोले जा सकते हैं :- सुकन्या समृद्धि योजना में केवल 2 खाते खोले जा सकते हैं यदि दो जुड़वा बेटी है तो तो तीसरा भी खाता खुलवाया जा सकता है सुकन्या समृद्धि योजना के लिए केवल दो बालिकाओं के ही खाता खुलवाया जा सकते हैं लेकिन यदि बालिका Judwaa है तो तीसरा भी खाता खुलवाया जा सकता है तीसरा खाता खुलवाने के लिए बालिका के Judwaa होने के प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा जिसके आधार पर तीसरा खाता खुलवाया जा सकता है
Leave a Reply