Protozoa se Hone Wale Rog | प्रोटोजोआ से होने वाले रोग | प्रोटोजोआ क्या है इसके प्रकार लक्षण एवं रोग | प्रोटोजोआ से होने वाले रोग | प्रोटोजोआ के प्रकार | प्रोटोजोआ से होने वाली बीमारियां | Protozoa ke Pramukh Lakshan | प्रोटोजोआ के लक्षण |
प्रोटोजोआ (Protozoa)
प्रोटोजोआ ऐसे प्राणियों या जीवो का समूह होता है जिसमें कि सभी प्राणी या जीवो एक कोशिकीय होते हैं प्रोटोजोआ एक कोशिकीय होने के बाद भी स्वसन, उत्सर्जन, पाचन और जनन जैसी सभी क्रियाएं करते हैं इन्हें खुली आंखों से देखना संभव नहीं है लेकिन इन्हें साधारण सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा जा सकता है।
Protozoa (प्रोटोजोआ) साधारण नमी वाले वातावरण में पाए जाते हैं जैसे कि तालाब, मिट्टी, दलदल इत्यादि में।
प्रोटोजोआ की खोज :- गोल्डफस
वर्ष :- 1882 में
अध्ययन :- प्रोटोजोआ विज्ञान
प्रोटोजोआ के मुख्य धारा पांच भागों में वर्गीकृत किया गया है –
- मास्टिगोफोरा (Mastigophora)
- स्पोरो जवा (Sporozoa)
- सार्कोडिना (Sarcodina)
- ओपलाइनेटा (Suctoria)
- सिलीएटा (Culliata)
प्रोटोजोआ के लोकोमोटिव अंगों के आधार पर चार प्रकार के होते हैं-
- राइजोडा
- स्पोरोजोआ
- सिलीएटा
- सरकोदीना
प्रोटोजोआ के मुख्य लक्षण निम्न है –
- प्रोटोजोआ का शरीर नग्न होता है जोकि छोटी-छोटी पैलिकल द्वारा कवर किया हुआ होता है।
- यह अति सूक्ष्मा होते हैं जिन्हें सूक्ष्मदर्शी की सहायता से ही देखा जा सकता है।
- प्रोटोजोआ में एक या अनेक प्रकार के एक समान केंद्रक पाए जाते हैं और कुछ में दो प्रकार के सामान केंद्र पाए जाते हैं।
- प्रोटोजोआ संघ में रहते हैं या फिर अकेले रहते हैं।
Protozoa se Hone Wale Rog in Hindi
प्रोटोजोआ से होने वाले रोग के नाम –
मलेरिया :-
विश्व में सबसे ज्यादा मलेरिया रोग से लोग प्रभावित होते हैं यहां मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है।
प्रोटोजोआ का नाम :- प्लाज्मोडियम
लक्षण :- तेज बुखार आना ठंड लगना इसके प्रमुख लक्षण है।
पेचिश :-
प्रोटोजोआ का नाम :- एंटे अमीबा हिस्टॉलिटिका
लक्षण :- उल्टी दस्त इसके प्रमुख लक्षण होते हैं
निंद्रा रोग (स्लीपिंग सिकनेस) :-
प्रोटोजोआ का नाम :- ट्रीपेनोसोमा
लक्षण :- शरीर में कमजोरी मानसिक तनाव इसका प्रमुख लक्षण होता है।
पायरिया :-
प्रोटोजोआ का नाम :- एंटेमीबा जिंजिवालिस
लक्षण :- मसूड़ों से खून आना पायरिया का लक्षण होता है।
डायरिया :-
प्रोटोजोआ का नाम :- जीयाडिया इंटेस्टाइनलिया
लक्षण :- पेट दर्द भूख में कमी पतले दस्त सिर दर्द इसके प्रमुख लक्षण होते हैं।
कालाजार :-
प्रोटोजोआ का नाम :- लिसमेनिया
लक्षण :- बुखार आना लीवर में सूजन इसके प्रमुख लक्षण है।
प्रोटोजोआ के लाभ या महत्व –
- भूमि की उर्वरता बनाने में सहायता करते हैं।
- समुद्री जीवो के भोजन के लिए।
- जल में मौजूद विभिन्न हानिकारक बैक्टीरिया का भक्षण करके जल को शुद्ध करता है।
जीवाणु और विषाणु से होने वाले रोग एवं लक्षण | Vishanu Jivanu se hone wale Rog
विषाणु क्या है इसके प्रकार लक्षण एवं रोग
Jivanu se hone Wale Rog | जीवाणु से होने वाले रोग, प्रकार, लक्षण
Leave a Reply